प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा में नीतीश सरकार को घेरा,कहा 20 वर्ष क्यों लगे 10 हजार देने में

प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा में नीतीश सरकार को घेरा,कहा 20 वर्ष क्यों लगे 10 हजार देने में
Facebook WhatsApp

सहरसा।जिले के सोनवर्षा राज की आधी आबादी को चुनाव की घोषणा से एक हफ्ते पूर्व 10 हजार रूपये देने वाली सरकार से पूछने की जरुरत है की इसके लिए उन्हें 20 वर्षो का इंतजार क्यों करना पडा।उक्त बातें सोमवार को कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने उच्च विद्यालय सोनवर्षा के उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही।

निर्धारित समय से डेढ घंटे विलंब से पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने 25 मिनट के सम्बोधन में एक बार भी राजद सुप्रीमों लालू यादव एवं तेजस्वी का नाम नहीं लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा की लोगों के मूल वोट के अधिकार जिससे सरकार बनती और बिगड़ती है उस मूल अधिकार का हनन राज्य और केन्द्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है। बिहार में 65 लाख लोगो का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। जिसका मतलब ही लोगों की नागरिकता छीनना है।

प्रियंका गांधी ने कहा की बिहार में 20 वर्षों से आपकी चुनी हुई सरकार को प्रधानमंत्री व गृहमंत्री चला रहे है। जब आपकी चुनी सरकार को केन्द्र सरकार द्वारा सम्मान नहीं दिया जा रहा है तो आपका सम्मान क्या होगा? उन्होंने कहा की केन्द्र की सरकार समस्याओं की जगह हर वक्त अतीत की बात करती है। ऐसे में प्रियंका गांधी उन्हे अपमान मंत्रालय का गठन करने का सलाह देते हुए कहा की हर एक समस्या के लिए केन्द्र सरकार मेरे परिवार के जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को जिम्मेदार बताते हुए उन्हें अपमानित किया जाता है। अपमान मंत्रालय का गठन होने पर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री राष्ट्र निर्माण पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने महागठबंधन के चुनावी घोषणा का विस्तार से जानकारी देते हुए सोनवर्षा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सरीता पासवान को वोट देने का अपील किया। इससे पूर्व उनका स्वागत मखाना के माला से किया गया। चुनावी सभा को पूर्णिया के सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सासाराम के सांसद मनोज राम, बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया, पूर्व काबीना मंत्री अशोक सिंह, रविचरण यादव,मो. शाहनवाज ने भी किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page