राज्य स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की सुप्रिया ने जीता स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की सुप्रिया ने जीता स्वर्ण पदक
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।राज्य स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-19 बालिका वर्ग के फॉयल स्पर्धा में सुप्रिया कुमारी (तिरहुत) ने स्वर्ण पदक, चंदा कुमारी (तिरहुत) ने रजत पदक, कली कुमारी (तिरहुत) एवं निशा भारती (पटना) ने कांस्य पदक हासिल किया। ईपी स्पर्धा में काजल कुमारी (पटना) ने स्वर्ण पदक, अनुष्का कुमारी (तिरहुत) ने रजत पदक, खुशबू कुमारी (तिरहुत) एवं नाविका कुमारी (पटना) ने कांस्य पदक हासिल किया। सेबर स्पर्धा में मायावती (पटना) ने स्वर्ण पदक, आरसी आनन्द (भागलपुर) ने रजत पदक, खुशी कुमारी (पटना) एवं श्रुति प्रिया (भागलपुर) ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के फॉयल स्पर्धा में मंजीत कुमार (तिरहुत) ने स्वर्ण पदक, मनीष कुमार (पटना) ने रजत पदक, वैभव विशाल (तिरहुत) एवं अभिषेक राज (पटना) ने कांस्य पदक हासिल किया। ईपी स्पर्धा में रवि कुमार यादव (तिरहुत) ने स्वर्ण पदक, रितिक राज (मुंगेर) ने रजत पदक, प्रेम कुमार (तिरहुत) एवं सन्नी कुमार (पटना) ने कांस्य पदक हासिल किया। सेबर स्पर्धा में मनु कुमार (तिरहुत) ने स्वर्ण पदक, प्रदीप कुमार (तिरहुत) ने रजत पदक, बिन्नी कुमार (पटना) एवं भास्कर पाण्डेय (तिरहुत) ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस प्रकार से अंडर-19 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में क्रमशः 21 अंकों एवं 14 अंकों के साथ तिरहुत प्रमंडल विजेता रहा। जबकि, अंडर-19 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में क्रमशः 06 अंकों एवं 12 अंकों के साथ पटना प्रमंडल उप विजेता रहा।
वहीं राज्य स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी खेल प्रतियोगिता के अंडर 14/17 एवं 19 सभी आयुर्वर्ग को मिलाकर तिरहुत प्रमंडल 113 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page