लग्जरी एक्सयूवी कार के तहखाने से 58.8 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
-पश्चिम बंगाल नंबर की लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी,
-पुलिस ने झाड़वा गांव में छापेमारी कर कथित सरगना को भी पकड़ा
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 लग्जरी कार से 58 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा कार की सीट के नीचे बने तहखाने और पिछले हिस्से में छिपाकर रखा गया था।
मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किये गये हैं। मंगलवार को अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा तस्करों का एक गिरोह लग्जरी कार में बने गुप्त तहखाने में गांजा छिपाकर रक्सौल बॉर्डर से छपवा होते हुए अरेराज की ओर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
विशेष टीम के द्वारा हरसिद्धि छपवा मुख्य मार्ग के थाना के समीप वाहन जांच शुरू किया गया वहां जांच के क्रम में छापवा की ओर से एक ब्लैक रंग की एक कार आ रही थी, जिसको पुलिस ने रोका, रोकने के बाद पुलिस गाड़ी में बने तहखाना की जांच करना शुरू कर दी और उसमें 17 पैकेट गांजा जैसे मादक पदार्थ मिला, पुलिस ने कार ड्राइवर और उसमें एक बैठे व्यक्ति से विशेष पूछताछ की लेकिन इस संबंध में दोनों की कुछ बताने से परहेज कर रहे थे।
पुलिस गाड़ी को जप्त कर थाने लाई और उसके तहखाना की तोड़ा गया तो उसमें 58 किलो 800 ग्राम गजा मिला ,पुलिस ने दोनों से पूछताछ किया तो पुलिस को अहम सुराग हाथ लगी ,इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झाड़वा गांव निवासी नाजिम खान उम्र करीब 35 वर्ष पिता अफसर खान के घर छापेमारी की गई ,जहां नाजिम खान को गिरफ्तार किया गया ,उसके घर से 130 ग्राम गांजा की सैंपल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया।
बताया गया कि गिरफ्तार नाजिम खान दर्जनों कांड का वांछित अभियुक्त है ,दो गिरफ्तार आरोपी की पहचान रहीम राय उम्र करीब 40 वर्ष पिता हमीदा राय ग्राम खजुरिया बहादुरपुर वार्ड नंबर 5 थाना गोविंदगज तथा दूसरा व्यक्ति साबिर हुसैन उम्र करीब 26 वर्ष पिता अफसर हुसैन ग्राम राय खजुरिया बहादुरपुर थाना अरेराज जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। तीनो से पूछताछ के बाद प्राथमिक की दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
छापेमारी में डी एस पी पंकज कुमार मिश्रा , इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार, प्रितम कुमार,दरोगा रितु जायसवाल ,दरोगा सेराज अहमद, सिपाही फुल कुमार महाल्दार ,सिपाही अजय कुमार सिपाही सौरभ कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।

