लखौरा और संग्रामपुर में डीजे जब्त,पूजा में नियम के उल्लंघन पर कारवाई
मोतिहारी। दुर्गा पूजा में नियम के अनुकूल कार्य नहीं करने वालों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। बताया गया है कि दुर्गा पूजा के दौरान नियम के विरुद्ध प्रतिबंधित होने का बाद भी कही कही डीजे का उपयोग किया जा रहा है।
वैसे समितियों और डीजे संचालकों के विरुद्ध पुलिस कारवाई भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संग्रामपुर और लखौरा में डीजे जब्त कर पुलिस ने एक्शन लिया है। पूजा को लेकर पुलिस ने बकायदा थाने पर बैठक कर सभी नियमों को बता दिया है इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाना कही से जायज नहीं है।

यहां जानने वाली बात होगी कि डीजे का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद पूजा पंडालों पर डीजे बजाये जा रहे। अब देखना दिलचस्प होगा कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस अधीक्षक के आदेश का थानेदार कहां तक पालन सुनिश्चित करा पायेंगे।

