कोर्ट में चल रहे मामलों के तेजी से निपटारे को लेकर सरकारी अधिवक्ताओं के साथ बैठक
मोतिहारी। पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के साथ ही न्यायालय से संबंधित लोक अभियोजक एवं अन्य पदाधिकारी की बैठक की गई। जिसमें न्यायालय में चल रहे सामान्य विचारण एवं त्वरित विचरण मामलों में तेजी लाने को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए गए।
बताया गया है कि बैठक के दौरान न्यायालय में चल रहे मामलों से जुड़े सभी तरह के साक्ष को शीघ्रता से न्यायालय में उपस्थित किया जाए, जिससे न्यायालय को संबंधित मामलों में निर्णय देने में सुविधा हो। लिहाजा इस तरह से कार्य में तेजी लाने के बाद आरोपियों को शीघ्रता से सजा दिलाई जा सकती है।
इससे लोगो को ससमय न्याय भी मिलेगा। बताया गया है कि इसका हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा। बैठक में सभी वरीय उप समाहर्ता के अलावें अपर लोक अभियोजक सहित सामान्य विचारण एवं त्वरित विचारण में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी, संकटकोर्ट नायब भी उपस्थित रहे। उक्त बैठक अक्टूबर माह का द्वितीय पाक्षिक बैठक था।

