कोटवा थाने के अलग अलग मामलों में 6 गिरफ्तार
कोटवा। थाना क्षेत्र अन्तर्गत विशेष समकालीन अभियान के दौरान विभिन्न गांव से अलग अलग मामलों में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बताते है, कि कोटवा थाना काण्ड संख्या- 412/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त राजेश राय,पिता- हीरा राय,कररिया बैरागी टोला को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावे कोटवा थाना काण्ड संख्या- 62/12 के प्राथमिकी अभियुक्त रीमा कुमारी, कोटवा टिकैता, थाना- कोटवा,कांड सं 266/26, दिनांक- 25/06/2026, के प्राथमिकी अभियुक्त उपेन्द्रसिंह ग्राम और थाना कोटवा को गिरफ्तार किया गया है। वही न्यायालय के ट्रायल नम्बर 2084/26 के वारंटी राजा पासवान, पट्टी जसौली, सहित अन्य ट्रायल नम्बर में लालू राम, पिता- बसंत राम, एवं बसंत राम, पिता- स्व. रामपत राम, दोनों बंगरा, थाना- कोटवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । पुलिस की उक्त कार्रवाई के बाद थाना क्षेत्र के वांटेड और वारंटियों की बेचैनी बढ़ गई है।

