आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में गैस लीक होने से लगी आग, पांच झुलसे

आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में गैस लीक होने से लगी आग, पांच झुलसे
Facebook WhatsApp

मुंबई। मुंबई के पवई इलाके में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बॉम्बे) के हॉस्टल नंबर-6 में बीती रात गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण आग लग गई।इस घटना में दो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पवई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल नंबर-6 में गैस सिलेंडर की पाइप से गैस का रिसाव हुआ। इसके बाद अचानक आग लग गई, जिससे आसपास मौजूद पांच लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। इस घटना में अंश अहिरवार (12), तहजीब आलम (9), ईश्वर सिंह (37), शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) झुलस गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।

इनमें से चार लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि एक का राजावाड़ी अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।आज सुबह आग पर काबू पा लिया है। मौके पर कूलिंग काम जारी है। फिलहाल, गैस रिसाव के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page