दर्शन काे मथुरा आ रहे सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के चार श्रद्धालुओं की माैत

दर्शन काे मथुरा आ रहे सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के चार श्रद्धालुओं की माैत
Facebook WhatsApp

मथुरा।मध्य प्रदेश से दर्शन के लिये मथुरा आ रहे श्रद्धालुओं की कार दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने घटना में हुई जनहानि पर शाेक संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलाें काे बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश अफसराें काे दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ही परिवार के नाै सदस्य स्विफ्ट कार में सवार होकर वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। मथुरा जिले के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा पुल और राम धर्म कांटा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सभी यात्री अंदर फंस गए।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार के हिस्सों को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान पहचान रूबी (32), ज्योति (30), कान्हा (10) और रुद्र (4) के रुप में हुई है। इसके अलावा कार में सवार आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल सहित नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल का जायजा लिया। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि मथुरा को दर्शन करने आ रहे मध्य प्रदेश के चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page