गुजरात के कच्छ में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में सात मजदूरों की मौत

गुजरात के कच्छ में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में सात मजदूरों की मौत
Facebook WhatsApp

भुज/अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ में आज सुबह ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में सात मज़दूरों की मौत हो गई। बोलेरो गाड़ी में 15 से ज़्यादा मज़दूर सवार थे।प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि केबिन में फंसे लाेग दर्द से कराह रहे थे। वहां आसपास मौजूद लोग यह मंजर देख आवाक थे।

कच्छ जिले में आज मज़दूरों को ले जा रही एक बोलेरो गाड़ी खावड़ा के पास आरई पार्क के रास्ते से गुज़र रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने बोलेरो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि इस हादसे में सात मज़दूरों की मौत हो गई। बोलेरो में 15 से ज़्यादा मज़दूर सवार थे, जबकि कुछ घायल हाे गए हैं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अभी घायलों की संख्या और उनकी हालत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

हादसे के बाद उन्हें खावड़ा से भुज ले जाया गया। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया।पुलिस जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना की आधिकारिक जानकारी और घायलों की हालत के बारे में पता चल सकेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page