बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
Facebook WhatsApp

-कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय ने दिलाई शपथ

-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

पटना। बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

विधान परिषद के उप भवन सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय ने सभी आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में डॉ. संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी और डॉ. एनके यादव शामिल हैं।

शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह उपस्थित रहे।

इसके अलावा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल हुए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page