Facebook WhatsApp

सारण। बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन संख्या तीन के द्विवार्षिक चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ नीना झा के द्वारा उपलब्ध कराए गए आकड़ों के अनुसार अंतिम दिन तक कुल 19 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी प्रत्याशी शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को मुद्दा बनाकर जनसंपर्क में जुट गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नामांकनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर तय की गई है।मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा, वहीं मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। इस चुनाव में कुल 10,731 मतदाता 8,877 पुरुष एवं 1,854 महिला अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निष्पक्ष मतदान के लिए कुल 98 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सारण में 20, सिवान में 19, गोपालगंज में 14, पूर्वी चंपारण में 27 और पश्चिमी चंपारण में 18 केंद्र शामिल हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page