कोटवा से गिरफ्तार व्यक्ति की मौत मामले की जांच करेगे डीएसपी

कोटवा से गिरफ्तार व्यक्ति की मौत मामले की जांच करेगे डीएसपी
Facebook WhatsApp

-मृतक के पतोहू ने कोटवा पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

कोटवा। जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की सदर अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने कोटवा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मृतक की पतोहू चंद्रमा देवी ने कहा कि 29 तारीख को 4- 5 बजे कोटवा थाना के दो लोग हमारे घर आए और शराब की मांग की। तब मेरे ससुर सुदीश राम ने कहा कि मेरे पास कोई शराब नहीं है।

इस बात पर दोनों जवानों ने मेरे ससुर को घर पर ही पीटा, जिससे उनके मुंह से खून गिरने लगा। इसी बीच थाना की पुलिस आई और हमारे ससुर को थाना ले गई। उसका आरोप है कि थाना पर भी ससुर को मारपीट किया गया और छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। पैसा नहीं देने पर उन्हें बीमार हालत में ही जेल भेज दिया गया।

जहां 4 दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना के जांच का जिम्मा डीएसपी सदर 2 को दिया है।

पुलिस ने उक्त अभियुक्त का मेडिकल रिपोर्ट जारी किया है जिसमें पीएचसी का डॉक्टर ‘ फिजिकली फिट ‘ बताया है। लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएसपी की रिपोर्ट दोनों ही इस घटना में महत्वपूर्ण है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोटवा थाना कांड संख्या 22/2019 में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज है जिसमें वह जेल भी गया था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page