मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी तेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी तेज
Facebook WhatsApp

रक्सौल। आगामी 26 नवंबर को  मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी के बेतिया आगमन की तैयारियों को लेकर रक्सौल के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया स्थित आवास पर एक  बैठक आयोजित की गई।

बैठक जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए स्वागत और सभी व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर रक्सौल के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि ” मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बेतिया आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम पूरी तरह से भव्य और सफल होगा।”

बैठक के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप देने और प्रबंधों को सुचारू रूप से चलाने के संबंध में जिला महामंत्री अजय पटेल, जिला मंत्री मोती बैठा, मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, मृत्युंजय सिंह, अजित श्रीवास्तव, ओमप्रकाश साहनी, राजकिशोर ठाकुर, सुमन सिंह, तथा मुखिया पति रामजस सिंह, पैक्स अध्यक्ष इंद्राशन पटेल समेत अन्य सभी उपस्थित गणमान्य कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page