अखंड ज्योत है अपार माया, श्याम देव की प्रबल छाया…

अखंड ज्योत है अपार माया, श्याम देव की प्रबल छाया…
Facebook WhatsApp

–निशान पूजन के साथ आरंभ हुआ श्री श्याम जयंती महोत्सव 

मोतिहारी। अखंड ज्योत  पाठ के साथ गुरुवार को शहर के हेनरी बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस क्रम में बाबा श्याम के अखंड ज्योत पाठ का लगभग ढाई सौ महिला श्रद्धालुओं  की उपस्थिति में  कोलकाता के पधारे हर्ष भारती एवं उनके सहयोगी और कोलकाता के फेमस गंगाराम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा साथ संगीतमय पाठ वाचन किया गया और श्याम बाबा की जीवनी का भावपूर्ण चित्रण किया गया।

पाठ के दौरान श्री श्याम देव का जन्मोत्सव नन्हे बालक के द्वारा केक काट कर मनाया गया। इसी कड़ी में मटका उत्सव का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालु महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पाठ के बीच में श्याम प्रभु के भजनों की भी अमृत वर्षा हुई। इस वर्षा में सभी श्रद्धालु भींग कर भाव-विभोर हो गए। पूरा पंडाल जय श्री श्याम, खाटू नरेश की जय, तीन बाणधारी की जय, हारे के सहारे की जय, भक्तों के रखवाले की जय, अहिल्वती के लाल की जय आदि  नारों से गूंज रहा था।

रात्रि नौ बजे से श्री श्याम बाबा के निशान पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने निशान का पूजन किया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि केजरीवाल, मनीष डालमिया, ठाकुर गाडोलिया, दीपक शर्मा, दीपक मोदी,कृष्णा काजारिया,कुंज अग्रवाल, महेश झुनझुनवाला, प्रिया सर्राफ,  पिंकी अग्रवाल, सीमा शर्मा, रीना अग्रवाल, दिव्या केजरीवाल, सरिता टिंबरेवाल, सुरुचि अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विजय सुल्तानिया, रॉबिन लोहिया, केशव जैन व चंदन सिंघानिया  आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page