कोटवा के मठिया में सड़क हादसे में किन्नर की मौत
कार्रवाई की मांग को लेकर कोटवा थाना पर बड़ी संख्या में पहुंचा किन्नर समुदाय
कोटवा। थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से रविवार की संध्या एक किन्नर की मौत हो गई।मृतका किन्नर चुलबुली किन्नर बख्शी कॉलोनी, माड़ीपुर मुजफ्फरपुर की बताई गई है और राजापुर स्थित एक संगीत डांस पार्टी में काम करती थी।
सड़क हादसे में किन्नर की मौत की सूचना पर तत्काल कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग कोटवा थाना पहुंचे। समुदाय के लोगों ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई में कथित तौर पर देरी होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।
प्राप्त आवेदन के अनुसार, मृतका की पहचान चुलबुली किन्नर, उम्र करीब 18 वर्ष बताया गया है।मृतका किन्नर की गुरु आशियाना किन्नर ने कोटवा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि चुलबुली किन्नर पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर मठिया चौक निवासी पप्पू यादव के यहां नाच पार्टी में काम करती थी।
आरोप है कि 4 अक्टूबर 2026 की देर रात करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद वह राजापुर मठिया चौक स्थित एनएच-27 पर टहलने निकली थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। आवेदन में ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
इधर पुलिस ने ट्रक एचआर 55 एबी/ 5801 जब्त कर आवेदन को प्राथमिकी के लिए अग्रसारित कर दिया है।घटना को लेकर थाना पहुंचे किन्नरों में वैशाली से सपना किन्नर, रानी किन्नर, माला किन्नर एवं लालन किन्नर, मुजफ्फरपुर से शिल्पा किन्नर, छौड़ादानो से काजल किन्नर, अरेराज से चूसी किन्नर तथा मोतिहारी से गुड़िया किन्नर और पूजा किन्नर सहित कई किंन्नर उपस्थित थे।
पुलिस निरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि आवेदन पत्र को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए अग्रसरित कर दिया गया है।मामले में ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। वही किन्नरो का आरोप है कि डांस पार्टी चलाने वाले ओग किन्नरों को प्रताड़ित करते है , इसको लेकर भी समुदाय के सदस्यों ने पुलिस से कारवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा है कि उन्हें एसी शिकायत मिलेगी तो अविलंब कारवाई की जायेगी।

