बेतिया में सेनको एन्ड डायमंड शोरूम मे हुई लूट का पुलिस को मिला अहम सुराग

बेतिया में सेनको एन्ड डायमंड शोरूम मे हुई लूट का पुलिस को मिला अहम सुराग
Facebook WhatsApp

बेतिया। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग एनएच-727 के किनारे स्थित सेनको एन्ड डायमंड शोरूम मे बुधवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर बाइक से फरारा हो गए।इस लूट की घटना से शहर ही नही बल्कि जिले मे सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंच कर छानबीन मे लग गई।अपराधियों द्वारा शोरूम से लगभग 15 करोड़ की लूट की है।साेशल मीडिया पर शोरूम के सीनियर एक्सीयूटिव कैशियर मोहित कुमार ने बताया कि आठ की संख्या मे अपराधी थे।सभी के हाथो मे हथियार थे।एक अपराधी हथियार के बल पर गार्ड को कब्जे मे लेकर बाहर नजर रखे हुआ था।उसके तीन अपराधी हथियार के साथ अंदर प्रवेश किया।उसके लगभग तीन मिनट के बाद बाकी अपराधी अंदर प्रवेश किए।उन्होंने बताया की दुकान के अंदर जब हलचल सुनाई दी तो दूसरे तल्ले से उतरा तबतक अपराधियों ने गन पॉइंट पर ले लिया।

उन्होने बताया कि एक अपराधी सभी कर्मियों व ग्राहकों का मोबाईल लेकर एक रूम मे बंद कर दिया।दूसरा अपराधी गन पॉइंट पर ले लिया,जबकि पांच अपराधी सोने व डायमंड् के गहनो को बैग मे भर रहा था।अपराधियों ने शो रूम से लगभग 15 कड़ोड की लूट की है। इस घटना के बाद से व्यवसायियो दहशत का माहौल है।

इस हाई-प्रोफाइल वारदात के उद्भेदन के लिए एसएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी (विशेष जांच टीम) और पटना मुख्यालय से आई एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है।पुलिस के द्वारा चार संदिग्धो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में इस पूरी वारदात के तार समस्तीपुर और वैशाली जिले के कुख्यात अंतरजिला लुटेरा गिरोह से जुड़ते नजर आ रहे हैं।अपराधियों के द्वारा लगभग 30 फीसदी की लूट की आशंका जताई जा रही है।लूट के बाद अभी बिल के द्वारा आभूषणों का आकलन किया जा रहा है।

डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी ने खोले राज, बाइक की हुई पहचान

वारदात के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया था। एफएसएल की टीम द्वारा बारीकी से साक्ष्य को इकट्ठा किया गया।पुलिस के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया।डॉग स्क्वायड की निशानदेही पर पुलिस को अपराधियों के भागने के रूट और उनके ठिकानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

इसके साथ ही शोरूम के आस पास व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने लूटकांड में प्रयुक्त बाइकों की पहचान कर ली है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम इन सुरागों के आधार पर जिले के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों के साथ-साथ बाहरी जिलों में भी लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

15 करोड़ की लूट की एफआईआर दर्ज

इस मामले में शोरूम के सुरक्षा गार्ड मन्नू चौबे के बयान पर कालीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, हथियारबंद अपराधियों ने शोरूम से लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषणों की लूट की है। हालांकि, इस बड़ी वारदात के बीच एक राहत भरी बात यह रही कि अपराधी शोरूम में रखे कुल स्टॉक का केवल 30 से 35 प्रतिशत हिस्सा ही अपने साथ ले जाने में कामयाब हो सके। शोरूम के सुरक्षित लॉकरों और कर्मचारियों की सूझबूझ के कारण करीब 70 प्रतिशत आभूषण लुटेरों के हाथ लगने से बच गए, अन्यथा नुकसान का आंकड़ा और भी भयावह हो सकता था।

अपराधियों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया

पुलिस की अब तक की तफ्तीश से यह स्पष्ट हो गया है कि अपराधियों ने इस लूट को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक शोरूम और आसपास के इलाकों की बारीकी से रेकी की थी। उन्हें शोरूम के खुलने, बंद होने और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस अब तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही है।बहुत जल्द

टावर डंप से खंगाले जा रहे नंबर

घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों का ‘टावर डंप’ किया गया है, ताकि वारदात के समय उस क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पहचान की जा सके। संदिग्ध नंबरों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी निकाला जा रहा है, जिससे स्थानीय लाइनर (सूचना देने वाले) की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

छह विशेष टीमें और एसटीएफ कर रही कैंप

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी खुद पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के लिए कुल छह अलग-अलग एसआईटी टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग टास्क सौंपे गए हैं। वहीं, राज्य मुख्यालय से पहुंची एसटीएफ की टीम भी तकनीकी और मैदानी स्तर पर स्थानीय पुलिस का सहयोग कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उन्हें ठोस लीड मिल चुकी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

चम्पारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया की बुधवार की दोपहर आठ की संख्या मे हथियारों से लेश अपराधियों ने सेनको एन्ड डायमंड शोरूम मे कर्मियों व ग्राहको को बंधक बना कर लगभग 15 कड़ोड की लूट की गई है।जिसके बाद एफएसएल की टीम के द्वारा बारीकी से साक्ष्य जुटाया गया।डॉग स्क्वायड की टीम लगातार खोज कर रही है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है।मानवीय इनपुट व वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान की जा रही है

बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे नजर आएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page