3.7 किलो गांजा के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

3.7 किलो गांजा के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
Facebook WhatsApp

-श्रीपुर चौक के पास सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई, एक सहयोगी मौके से फरार

घोड़ासहन।थाना पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को 3.7 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ निरुद्ध किया है। कार्रवाई श्रीपुर चौक के समीप की गई। पुलिस के अनुसार, निरुद्ध बालक की पहचान गुलरिया टोला निवासी थाना घोड़ासहन के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उसके पास से 3.7 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान उसका एक सहयोगी भी मौके पर मौजूद था। पुलिस को देखते ही वह मौका पाकर बसवरिया गांव की ओर फरार हो गया। पुलिस फरार सहयोगी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, साथ ही बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page