दहेज में अपाची बाइक और 3 लाख नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का प्रयास

दहेज में अपाची बाइक और 3 लाख नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का प्रयास
Facebook WhatsApp

– एफआईआर, पति सहित तीन नामजद

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के पनापुर रंजीता पंचायत के मुंशी बाजार गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जख्मी विवाहिता की पहचान मुंशी बाजार निवासी आजाद आलम की पत्नी नासरीन खातून के रूप में हुई है। मामले में नासरीन ने हरसिद्धि थाने में आवेदन देकर अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति आजाद आलम, ससुर मोजब मियां और सास बेबी खातून शादी के बाद से ही मायके से दहेज में अपाची बाइक और तीन लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी नहीं करने पर तीनों आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। विवाहिता के अनुसार, आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद चाकू से उसका गला रेतने का प्रयास किया गया। नासरीन ने बचाव के लिए शोर मचाया और विरोध किया, इसी दौरान चाकू उसके हाथ में लग गया, जिससे वह जख्मी हो गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच विवाहिता के बेहोश होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। उपचार के बाद मायके वाले उसे पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के परसा गांव स्थित अपने घर ले गए।

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि विवाहिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page