03 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी की डीएम ने की समीक्षा

03 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी की डीएम ने की समीक्षा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। 03 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी के समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सभी गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों की बैठक कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा  की

कार्मिक कोषांग  के नोडल पदाधिकारी को मतदान  कार्मिकों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर  का डाटाबेस तैयार करने सहित मतदान कार्मिकों के समय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने हेतु नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण को निर्देशित किया गया।

इस निर्वाचन मे मतदान बैलेट बॉक्स और मतपत्र के द्वारा किया जाता है। नतीजतन   मत पेटिका , मतदान सामग्री, मतपत्र की ससमय तैयारियों को पूर्ण करने हेतु नोडल पदाधिकारी सामग्री मतपेटिका कोषांग को निदेशित किया गया।

आदर्श आचार संहिता एवम विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से अनुपालन एवम भय  मुक्त, स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न करने करने हेतु आवश्यक जोनल सुपर जोनल एवं अन्य दंडाधिकारी एवं पुलिस बल का आंकलन कर सा समय प्रशिक्षण एवं प्रतिनियुक्ति हेतु तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने कार्यालय स्तर पर सिंगल विंडो  का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि अभ्यर्थी गण या अभिकर्ताओं को प्रचार प्रसार मे अनुमति प्राप्त करने मे सुविधा हो सके। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन् को गंभीरता से लिया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page