राष्ट्रीय एकता दिवस पर मोतिहारी पुलिस ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मोतिहारी पुलिस ने किया  मैराथन दौड़ का आयोजन
Facebook WhatsApp

-मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए तिरंगे के साथ सड़कों पर दौड़े जवान

मोतिहारी।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में पुलिस विभाग की ओर से शहर की सड़कों पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर थाना के थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर थाना, छतौनी थाना, ट्रैफिक पुलिस और अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल हुए।बारिश के बावजूद पुलिस जवानों का जोश देखते ही बन रहा था। सभी जवान हाथों में तिरंगा लिए शहर की मुख्य सड़कों पर दौड़ लगाते नजर आए। इस दौड़ में कई आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने का संदेश देना था। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया गया कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था की रखवाली करती है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जगाती है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन और छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस पहल का मकसद पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि चुनाव के दौरान पुलिस की छवि पीपुल फ्रेंडली रहे और अधिक से अधिक मतदाता निर्भय होकर मतदान केंद्र तक पहुंच सकें। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित यह दौड़ पुलिस की सेवा भावना और लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बनी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page