स्कूल गए छात्र का नहीं मिला सुराग,मां ने दर्ज कराई शिकायत 

स्कूल गए छात्र का नहीं मिला सुराग,मां ने दर्ज कराई शिकायत 
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। परसौनी वाजिद गांव निवासी मदन महतो का चौदह वर्षीय पुत्र निरज कुमार उर्फ राजा लापता हो गया है। निरज तेनुआ उच्च विद्यालय में नौवीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार नीरज प्रतिदिन की तरह बुधवार को 9 बजे घर से तेनुआ उच्च विद्यालय में पढ़ने के लिए गया था। शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा, तो परिजन उसकी खोज शुरू कर दिये।

आसपास, दोस्तों, परिचितों के यहां खोजने पर उसका पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी निरज का पता नहीं चलने पर लापता छात्र की मां पूनम देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि छात्र के लापता होने की सूचना मिली है। लापता छात्र के तलाश के लिए आवश्यक कारवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page