महरानी भोपत में आंगन मिलन कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ 

महरानी भोपत में आंगन मिलन कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ 
Facebook WhatsApp

-बेहतर फारफार्मेंस पर मिला प्रशस्ति पत्र

कोटवा। प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में महारानी भोपत पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 60 पर गुरुवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया।

उक्त अवसर पर विधायक के साथ सीडीपीओ अर्चना कुमारी , महिला पर्यवेक्षिका शिवांगी कुमारी, मुखिया पप्पू कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम में सेविकाओं द्वारा फल एवं सब्जी एवं विभिन्न प्रकार के मोटे अनाज का बना हुआ खाना को प्रदर्शित कर केंद्र पर आए लाभुक एवं अभिभावकों को इसके पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

आंगन मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह को सीडीपीओ ने चादर व फूलमाला से सम्मानित किया। मंच पर उपस्थित स्थानीय मुखिया पप्पू कुमार यादव, राजेश्वर यादव, भाजपा नेता अमित कुमार शशि रंजन साहनी,‌ सुनील सिंह को सेविकाओं ने वस्त्र व फूलमाला से सम्मानित किया।

विधायक ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में आंगनबाड़ी से मिलने वाले सभी प्रकार की सेवाओं, बच्चों के कुपोषण को दूर करने से लेकर आंगनबाड़ी द्वारा कई प्रकार के केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का विस्तृत जानकारी दिया।वही सीडीपीओ अर्चना कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका शिवांगी कुमारी,सेविका सहायिका को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने सेविका सहायिका को उनके बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page