पोखर में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत

पोखर में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत
Facebook WhatsApp

चिरैया। थाना क्षेत्र की राघोपुर पंचायत के कटकुईया गांव में बुधवार की शाम पोखर में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के वार्ड नंबर चार निवासी कमलेश बैठा के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, आशीष गांव स्थित छठ घाट के पोखर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पोखर में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद एक अन्य बच्चा किसी तरह पानी से बाहर निकल गया। वहीं, ऊपर खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोखर में उतरकर बालक की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर चिरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर मनोज रंजन एवं विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय बालक के माता-पिता गांव में नहीं थे। मृतक के पिता अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गए हुए थे। आशीष दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page