शराब मामले में फरार अभियुक्त बलिराम मुखिया गिरफ्तार

शराब मामले में फरार अभियुक्त बलिराम मुखिया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के एक मामले में प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जगापाकड़ पुरनाडीह गांव निवासी बलिराम मुखिया, पिता रोहित मुखिया के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 462/26, दिनांक 08 सितंबर 2026 में बलिराम मुखिया को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और शराब से जुड़े मामलों के आरोपितों के विरुद्ध लगातार अउन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तारी अभियान में दरोगा  अविनाश कुमार अंकित कुमार एवं अक्षय कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल थे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page