Facebook WhatsApp

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में विद्यार्थियों की प्रगति पर हुई चर्चा

चिरैया।सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत चिरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरैया के सभा कक्ष में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों व शिक्षकों के बीच विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दबीर अहमद ने की, जबकि संचालन शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया।

संगोष्ठी के दौरान कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की प्रगति पत्रिका प्रदान की गई। अभिभावकों से विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़े वास्तविक अनुभव और समस्याएं सुनी गईं। शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने विद्यालय में किए जा रहे बदलावों और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी अभिभावकों को दी। साथ ही विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में पहल करने की बात कही।

मौके पर शिक्षक मनोज प्रसाद, मंसूर आलम, स्वाति शरण, मनीषा कुमारी, मनीष कुमार, राजन कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, कुसुम कुमारी, वर्षा कुमारी, आलोक कुमार सिंह, धामू शर्मा, जियाउल हक, लिपिक दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page