कोटवा प्रखंड मुख्यालय की निगरानी करेगी अब तीसरी आंख
-पूरे मार्केट में सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ
कोटवा। प्रखंड मुख्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर के व्यवसाई सहित जनता की काफी पहले से चल रहे माँग पर बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने मुहर लगा दी है। कैमरा लगाने को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा बीडीओ के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था , इसको लेकर बीडीओ ने थानाध्यक्ष के अलावे कोटवा मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार , समाजसेवी रामायण सिंह सहित अन्य लोगों के साथ बैठक कर शीघ्र कैमरा लगाने की प्रक्रिया पर मुहर लगा दी है।
इस कार्य की जिम्मेवारी स्थानीय मुखिया को दी गई है। मुखिया के कोष से पूरे बाजार में लगभग एक दर्जन से अधिक कैमरे लगाए जायेंगे । यहां बता दे कि प्रखंड मुख्यालय में कैमरा लगाना अति आवश्यक है। जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरे का दो मॉनिटर थाने में इंस्टॉल किया जायेगा , जहा से पूरे बाजार के सुरक्षा की मानिटरिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि कैमरे से स्थानीय व्यवसाई सहित बाजार में आने वाले लोगों को काफी हद तक सुरक्षा मिलेगा। वही बीडीओ श्री पांडेय बताया कि सुरक्षा के लिहाज से कोटवा बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाना अति आवश्यक है। इस दिशा में प्रयास किया गया है , बहुत जल्द कैमरे इंस्टॉल कर दिए जाएंगे।
मुख्यतः मेन चौक हनुमान मंदिर , फ्लाई ओभर के पास , हाईस्कूल के नजदीक , दुर्गा चौक से थाना तक और उतर दिशा में एसबीआई और सेंट्रल बैंक तक कैमरे लगाये जाएनंगे। जाहिर है आने वाले दुर्गा पूजा से पहले कैमरा लग जाने के बाद अपराधियों और मनचलो के लिए बदमाशी करना मुश्किल खड़ी कर देगा।

