उप विकास आयुक्त ने  नवादा- मननपुर ढाला व चंपारण तटबंध, किचन सहित स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त ने  नवादा- मननपुर ढाला व चंपारण तटबंध, किचन सहित स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। उप विकास आयुक्त  डॉ. प्रदीप कुमार अरेराज प्रखंड की नवादा पंचायत स्थित मननपुर ढाला पहुंचे, जहां उन्होंने चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित सामुदायिक किचन और स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार छूटना नहीं चाहिए। सभी लोगों को आश्रय स्थल पर लाकर सामुदायिक रसोई में भोजन कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पंचायतवासियों से भी  अपील की कि एक-एक व्यक्ति, एक-एक परिवार को चिन्हित कर शरण स्थल में लाई जाए और उन्हें भोजन कराएं।

यहां लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम उपलब्ध है। मेडिकल टीम के पास सभी आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई है। लोग अपने स्वास्थ्य का भी जांच कराले।इसमें किसी भी तरह का संकोच नहीं बरतें। इस निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ

ज्ञानेश्वर प्रकाश, अरेराज बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, पूर्व जिला पार्षद पप्पू मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि शंभू प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page