चंपारण तटबंध पर दबाब की सूचना पर डीएम व एसपी देर रात पहुंचे इजरा, मुस्तैदी के साथ बांध की कराई मरम्मती 

चंपारण तटबंध पर दबाब  की सूचना पर डीएम व एसपी देर रात पहुंचे इजरा, मुस्तैदी के साथ बांध की कराई मरम्मती 
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। प्रखंड अंतर्गत  ईजरा ब्रह्मस्थान के समीप मंगलवार की देर रात चंपारण तटबंध पर भारी दबाब की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ रात करीब डेढ़ बजे इजरा ब्रह्मस्थान पहुंचे। अधिकारियों ने तटबंध की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर डटे रहे।

प्रशासनिक टीम की सक्रियता से ग्रामीणों में भी भरोसा कायम हुआ।ग्रामीण सह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत तिवारी ने बताया कि प्रशासन ने समय रहते तत्परता दिखाई, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका टल गई।

वहीं पूर्व मुखिया राजू मिश्रा ने बताया कि बाढ़ के कारण इजरा गांव के दर्जनों परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों ने तटबंध की लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की मांग की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page