शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीओ, बच्चों को पढ़ाया विज्ञान व गणित का पाठ

शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीओ, बच्चों को पढ़ाया विज्ञान व गणित का पाठ
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार बुधवार को विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षक की भूमिका में नजर आए। चिरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरैया में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों को परमाणु एवं अणु का पाठ पढ़ाया। एसडीएम को शिक्षक की भूमिका में देखकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा।

एसडीएम सुबह करीब साढ़े नौ बजे विद्यालय पहुंचे। सबसे पहले चेतना सत्र में शामिल हुए।विद्यार्थियों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए स्वयं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। 

इसके बाद वे कक्षा नौवीं में पहुंचे, जहां विज्ञान शिक्षिका स्वाति शरण पढ़ा रही थीं।  कक्षा दसवीं में छात्र-छात्राओं से गणित के कई सवाल पूछे और उनकी शैक्षणिक प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सभी वर्ग कक्ष, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी देखी।

मौके पर प्रधानाध्यापक दबीर अहमद समेत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, मनोज प्रसाद, मंसूर आलम, स्वाति शरण, मनीषा कुमारी, मनीष कुमार, राजन कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, कुसुम कुमारी, वर्षा कुमारी, आलोक कुमार सिंह, धामू शर्मा, जियाउल हक एवं लिपिक दीपक कुमार सहित सभी विद्यालय कर्मी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page