स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता नगर निगम में  सम्मान शिविर का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता नगर निगम में  सम्मान शिविर का आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत नगर निगम मोतिहारी कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में स्वच्छता एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य नगर निगम के स्वच्छता साथियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ-साथ उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने को लेकर था। महापौर  प्रीति कुमारी, नगर प्रबंधक, स्वच्छता पदाधिकारीगण एवं नगर निगम के स्वच्छता साथी उपस्थित थे।

इस दौरान स्वच्छता साथियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्वच्छता साथियों एवं उनके परिवारजनों की आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यकता वाले लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर नगर निगम की ओर से स्वच्छता साथियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार के साथ ऐसे स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं।

महापौर  प्रीति कुमारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता साथियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन अपने कार्य के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं कल्याण का ध्यान रखना नगर निगम की जिम्मेदारी और प्राथमिकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page