सेवा ही संस्कार, सेवा ही संकल्प’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंः सांसद 

सेवा ही संस्कार, सेवा ही संकल्प’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंः सांसद 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। चरखा पार्क के निकट नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया।

उद्घाटन के पश्चात श्री सिंह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और जनकल्याण की यात्रा को समर्पित देशव्यापी अभियान है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में निरंतर यह संदेश दिया है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

इसी सेवा-भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। यह नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर भी उसी सेवा और संवेदना की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि हमारी आंखें हमारे जीवन का सबसे अनमोल माध्यम हैं। हम अपने परिवार को, अपने खेत-खलिहान को, अपने कार्यस्थल को और अपने सपनों को अपनी आंखों के माध्यम से देखते हैं। लेकिन आर्थिक कठिनाइयों अथवा जागरूकता के अभाव में अनेक लोग आंखों की समस्या को नजरअंदाज करते रहते हैं। इससे उनकी दैनिक गतिविधियों और जीवन की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

श्री सिंह ने कहा कि आज इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच की जा रही है और जिन लोगों को पावर वाले चश्मे की आवश्यकता है, उन्हें चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि आज हम संकल्प लें कि अपने आसपास जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और ‘सेवा ही संस्कार, सेवा ही संकल्प’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page