अपर समाहर्ता ने ढाका प्रखंड में नल जल योजना का किया जांच
मोतिहारी। जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में बुधवार को अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने ढाका अंचल के करमावा पंचायत में नल-जल योजना की जांच की।
अपर समाहर्त्ता के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता के साथ करमावा पंचायत के सभी वार्डों में नल जल योजना की जांच की गई। जहां भी समस्या पाई गई, वहां तुरंत ठीक करने के लिए कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया।
इस दौरान लोगों से मिलकर योजना के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिला के सभी पंचायत में नल जल योजना की लगातार जांच कराई जा रही है। इस क्रम में अपर समाहर्ता के द्वारा करमावा पंचायत में जांच की गई।

