मोतिहारी पर्यवेक्षण गृह का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

मोतिहारी पर्यवेक्षण गृह का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
Facebook WhatsApp

 

– किशोरों के अधिकारों का संरक्षण, सुधारात्मक वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम 

मोतिहारी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति ने स्थानीय पर्यवेक्षण गृह  का औचक निरीक्षण किया।। इस निरीक्षण दल में डीएम सौरभ सुमन यादव के अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई), बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह में आवासित किशोरों के रहने, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का  निर्देश डीएसपी (मुख्यालय) को  दिया। जबकि 

  सहायक निदेशक (बाल संरक्षण) एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यों को बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित काउंसलिंग कराने का निर्देश दिये।

  किशोरों के सकारात्मक विकास हेतु शिक्षा, खेलकूद और कौशल विकास प्रशिक्षण की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उनके द्वारा संस्थान के पंजी, रजिस्टर एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे किशोरों के अधिकारों का संरक्षण और उन्हें सुधारात्मक वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page