पीपरा-चकिया में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का डीसीएलआर ने किया निरीक्षण
मोतिहारी। श्री महावीर उच्च विद्यालय पिपरा, चकिया, स्थित सारस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का डीसीएलआर ने औचक निरीक्षण किया। डीसीएलआर प्रकाश कुमार रजक ने विद्यालय का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।
श्री रजक ने विद्यालय के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित किया। जबकि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी कठिनाइयों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान शिक्षकों से भी विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का भी जायजा लिया। इनमें आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, मॉडल क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला एवं अटल लैब प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने इन सुविधाओं के संचालन एवं विद्यार्थियों को मिल रहे शैक्षणिक लाभ के बारे में जानकारी ली।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत होने को लेकर था। जाहिर है कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ उनका संवाद विद्यालय की आवश्यकताओं को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

