तीन अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
लखौरा। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवार गांव में छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश की तलाश पुलिस को थी।
बकौल थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह गिरफ्तार बदमाश पिंकेश कुमार सिंह पिता रविंद्र प्रसाद नरवा फुलवार निवासी के पास से एक देसी कट्टा, दो देशी पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन बरामद किया गया।
15 सितंबर को उक्त अपराधी बृति बाजार रोड मजिरवा स्थित रंजित टेलीकॉम मोबाईल एवं इलेक्ट्रिक दुकान पर एक मोटरसाइकिल से अपने 03 शागिर्दों के साथ दुकान में लूट-पाट करने की कोशिश की। इस क्रम में दुकान संचालक रंजीत कुमार के साथ हाथापाई किया। बाद में वह 03-04 राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकला।
घटना के विरुद्ध लखौरा थाना कांड संख्या-227/26 दर्ज किया गया। अनुसन्धान के क्रम में घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी जांच, गुप्तचर एवं तकनीकी अनुसन्धान से उक्त कांड में संलिप्त व्यक्ति पिंकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए वरीय अधिकारी के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया।
नतीजतन उसकी गिरफ्तारी हो पाई है। टीम में सुनील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, पु.नि. अनिल कुमार सिन्हा, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, मुफ्फसिल, अनुज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष लखौरा, सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष, जितना, . पु.अ.नि. प्रवीण कुमार, अपर थानाध्यक्ष
परि.पु.अ.नि.सना कौशर, जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी, सहित सशस्त्र बल को शामिल थे।

