मोतिहारी शहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी करने वाला गिरोह का खुलासा
-तीन बाइक के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
-मीनाबाजार से चोरी हुई एक बाइक को खंगालने में चोर गिरोह का हुआ खुलासा
मोतिहारी। शहर के अतिव्यस्त इलाके मीना बाजार से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी के मामले को पुलिस ने चैलेंज समझ कर 48 घंटे के अंदर बाइक चोरी के सिंडिकेट को धर दबोचा और चोरी गई बाइक सहित तीन बाईक को बरामद किया है।
बताते है कि शहर से बाइक चोरी करने के मामले का उद्भेदन जनहित में जरूरी था अन्यथा इन घटनाओं की रफ्तार और बढ़ जाती। गिरफ्तार चोरों में एक सत्येंद्र कुमार यादव पूर्व में भी चार बार जेल जा चुका है।
बताया गया है कि दो दिन पहले मीना बाजार से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडीह रायसिंहा गांव निवासी ध्रुव नारायण सिंह की एचएफ डीलक्स बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस मामले में तत्काल कांड संख्या 926/ 26 दर्ज करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नगर थाना इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालते हुए 48 घंटे के अंदर चोरी की बाइक सहित कुल 3 बाइक और तीन बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से तीन बाइक , दो मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े को भी बरामद कर लिया गया है।
इसके लिए पुलिस ने जिले के कई थाना क्षेत्र में छापेमारी किया। वही इस मामले में गिरफ्तार चोरों के सिंडिकेट को भी खंगलने में पुलिस लगी हुई है और उनके नाम पते का सत्यापन कर रही है । पुलिस टीम में नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन , सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार , संजीव कुमार , शिव शंकर पासवान , रवि रंजन , सिपाही गीता कुमारी , नवनीत कुमार शामिल थे।

