विधायक प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

विधायक प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर  विधायक प्रमोद कुमार ने आज शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री कुमार ने सत्यदेव बाबू घाट राजा बाजार, एम.एस.कॉलेज घाट , अटल उद्यान बेलीसराय घाट, गायत्री नगर घाट, वृक्षे स्थान घाट, कदम घाट, मलंग घाट, जानपुल घाट, हनुमान गढ़ी घाट, डायट छतौनी घाट एवं रॉइंग क्लब सहित शहर के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया।

इस क्रम में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, पहुंच पथ, पेयजल एवं छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरी की जाएं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विधायक श्री कुमार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महान पर्व है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन और नगर निगम को पूरी तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयास से छठ महापर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। साथ ही उन्होंने समस्त छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दिलीप सिंह तथा  उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, रोचक झा, गुलरेज शहजाद, मो. मोजाहिद, जय सिंह, हरेंद्र कुमार, पंकज सिन्हा, रिषभ झा, अवनिश सिंह, राजेश कुमार, उत्तम मिश्रा, संजू निषाद, उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page