जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री अनु. जाति अभ्युदय योजना का किया समीक्षा

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री अनु. जाति अभ्युदय योजना का किया समीक्षा
Facebook WhatsApp

– 40 गांवों में  निर्धारित मापदंड के अनुरूप कार्य योजना तैयार 

मोतिहारी। समाहरणालय  स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनु. जाति अभ्युदय योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन  अभिसरण समिति की बैठक हुई।

उक्त बैठक आर्दश ग्राम योजना घटक के तहत ग्राम सभा से अनुमोदित ग्राम विकास योजना  की स्वीकृति के मद्देनजर आयोजित थी।बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया गया कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए 16 प्रखंडो के 40 गांवों का चयन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य चयनित गांवों का एकीकृत विकास कर सामाजिक आर्थिक विकास के लिए आवश्यक सभी अपेक्षित आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा सके।

इस योजना के तहत वैसे गांवों का चयन किया गया है, जिसमें 2011 के जनगणना के अनुसार अनु. जाति की कुल जनसंख्या 500 अथवा गांव की जनसंख्या का 40 प्रतिशत हो, इस योजना के लिए पेयजल एवं स्वच्छता,  शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण,  सामाजिक सुरक्षा,  ग्रामीण सड़के और आवास, विद्युत और स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियां,  वित्तीय समावेशन, डिजीटलीकरण, आजीविका और कौशल विकास निर्धारित की गई है।

जिसके अन्तर्गत 50 मॉनिटरेबल भी निर्धारित है। सभी चयनित 40 गांवों में संबंधित ग्राम पंचायत के  मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति  के द्वारा ग्राम सभा की बैठक में ग्राम विकास योजना  के अनुमोदन के उपरान्त बैठक की कार्यवाही एवं अनुमोदित ग्राम विकास योजना से संबंधित प्रखंड़ विकास पदाधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से तैयार की गई ग्राम विकास योजना की समीक्षा की। इस क्रम में स्वीकृति हेतु ली गई योजनाओं की आवश्यकता, लागत एवं प्राथमिकता का गहन अवलोकन किया। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया। 

बैठक में संतोष कुमार पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page