छठ व्रत को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर डीएम एवं एसपी का संयुक्त आदेश जारी
-जिला अंतर्गत कुल 1029 स्थलों पर हुई पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
– 24 घंटे 06252 -242418 पर दी जा सकेगी है सूचनाएं
मोतिहारी। जिला दण्डाधिकारी सह जिलाधिकारी, सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, स्वर्ण प्रभात के द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर संयुक्तादेश जारी किया है। इस वर्ष छठ पूजा 13 नवम्बर 2026 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो गया। 14 नवम्बर को खरना, 15 नवम्बर को षष्ठी अर्घ्य (संध्या) एवं 16 नवम्बर को सप्तमी अर्घ्य (सुबह) मनाया जाएगा।
नतीजतन डीएम-एसपी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रमुख छठ घाटों,भीड़भाड़ वाले स्थान यथा हाट बाजार, नगर क्षेत्र आदि में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध तुरंत कड़ी कार्रवाई करेंगे। सभी थानों को अलर्ट मोड में रहने एवं गस्ती को लगातार जारी रखने का निर्देश दिया है।
सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को स्वंय भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था का अनुश्रवण करते हुए यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारित करने को निर्देश शामिल है। पर्व के अवसर पर असामाजिक, गुण्डा एवं साम्प्रदायिक तत्वों के विरूद्ध पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई भी करने का निर्देश दिए है। सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष ऐसे तत्वों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्रवाई करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अशांति अथवा तनाव होने पर ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे।।
भीड़ भाड़ में अफवाह के कारण भीड़ के अनियंत्रित होने कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी का निर्देश देते हुए निर्देशित किया है कि आकस्मिकता से निपटने के लिए रोशनी की समुचित व्यवस्था, आवागमन के लिए अतिरिक्त सुरक्षित रास्ते एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र से समय-समय पर सूचनाओं का प्रसारण सुनिश्चित करेंगे। जबकि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सभी जरूरी निर्देश के साथ इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
सभी महत्वपूर्ण छठ घाटों पर आवश्यकता का आंकलन कर वाच टावर एवं सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने तथा वीडियोग्राफर का निर्देश दिया है। घाटों पर पटाखा नहीं छोड़े जाए, फलस्वरूप इसके लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार अपील करने की बात कही है।
जिले के सभी संवेदनशील स्थलों, छठ घाटों एवं अन्य जगहों पर कुल 1029 दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अंतर्गत मोतिहारी अनुमंडल में 296, पकड़ीदयाल अनुमंडल में 114, अरेराज अनुमंडल में 235, चकिया अनुमंडल में 117, सिकरहना अनुमंडल में 218 एवं रक्सौल में 49 स्थान पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की गई है।इसके अतिरिक्त यदि किसी स्थानों पर बल की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता हो, तो थानाध्यक्ष अपने स्तर से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश देंगे
जिला स्तर पर 24 घंटा कार्यरत कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें तीन पालियों में पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला कंट्रोल रूम 06252- 242418 पर कार्यरत है। इसके अतिरिक्त कुल 22 जगहों पर अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष की स्थापना कराई जा रही है। सिविल सर्जन, को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ सभी प्रमुख छठ घाटों पर एक एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाओ के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।
वही अग्नि शाम पदाधिकारी, अग्नि शाम वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी सुविधाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, विद्युत छठ घाटों पर पूजा समितियों द्वारा लगाये गये विद्युत आपूर्ति की जांच सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्व में ही करना सुनिश्चित करेंगे। जबकि अंचलाधिकारी को क्षेत्रान्तर्गत नदी एवं खतरनाक तालाब घाटों पर मोटर/नाव एवं नाविक को महाजाल, रस्सा, गोताखोर इत्यादि के साथ प्रतिनियुक्त करेंगे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संपूर्ण जिला वासियों से लोक आस्था के इस महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है और संपूर्ण जिलेवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

