सारण निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शरू, छपरा आयुक्त के कार्यालय में नामांकन भर सकेंगे अभ्यर्थी 

सारण निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शरू, छपरा आयुक्त के कार्यालय में नामांकन भर सकेंगे अभ्यर्थी 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के तहत 03- सारण शिक्षक निर्वाचन हेतु दिनांक 29.09.2026 को अधिसूचना जारी कर दी गई है, तत्पश्चात निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के द्वारा प्रपत्र 1 मे निर्वाचन की सूचना निर्गत कर दी गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय स्थित एनआईसी में बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी ने बताया  कि निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा जारी की गई निर्वाचन की सूचना  के अनुसार अभ्यर्थी या प्रस्तावक के द्वारा नामांकन के प्रारंभ होने की तिथि  दिनांक 29 सितंबर से नामांकन की अंतिम तिथि  06.10.2026  तक पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक की समयावधि मे निर्वाची पदाधिकारी -सह- आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा अथवा प्राधिकृत सहायक निर्वाची  पदाधिकारी सह आयुक्त के सचिव, सारण प्रमंडल  छपरा के समक्ष नामांकन स्थल आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के न्यायालय कक्ष में नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।

एनआई में अधिसूचित अवकाश के दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे। नामांकन के लिए सामान्य कोटि के लिए 10,000 रुपए और अनुसूचित जाति/जनजाति कोटि के लिए  5,000 रुपये का शुल्क निर्धारित है।

अभ्यर्थी को नामांकन पत्र के साथ संपत्ति, शिक्षा, आपराधिक मामलों , एवं अन्य के संबंधित फॉर्म 26 मे शपथ पत्र दाखिल करना अनिवार्य है।एक अभ्यर्थी के द्वारा अधिकतम 4 सेट मे नामांकन दाखिल किया जा सकता है।

दाखिल सभी नामांकन पत्रों  की संवीक्षा दिनंक 07 अक्टूबर (बुधवार) को पूर्वाहन 11.00 बजे  आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के न्यायालय कक्ष मे प्रारंभ होगी। नामांकन के लिए 10 प्रस्तावक, जिन्हे 03 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची मे निर्वाचक दर्ज होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी को बिहार राज्य के किसी विधान सभा के निर्वाचक सूचि मे  निर्वाचक के रूप मे दर्ज होना तथा आयु 30 वर्ष की होना अनिवार्य शर्त है। नामांकन वापसी की अंतिम  तिथि दिनंक 09. अक्टूबर शुक्रवार  को 3.00 बजे अपराहन तक निर्धारित है। 

निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति मे तिथि 23 अक्टूबर को 8.00 बजे पूर्वाहन से 4.00 बजे अपराहन तक मतदान केंद्रो पर मतदान किये जायेंगे। पूर्वी चंपारण जिले मे कुल 27 मतदान केंद्र होंगे, जो सभी अंचल कार्यालय मे निर्मित किये गए हैं।

उक्त बैठक मे नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, आसैदुर रहमान खान, राहुल शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, सुरेश सहनी राजद, सुनील कुमार कुशवाहा आम आदमी पार्टी, विनोद पटेल जदयू, छटू कुमार पासवान लोजपा ( राम विलास), श्याम सुंदर प्रसाद बसपा आदि उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page