एसएच 74 पर तीन फीट तक चढ़ा बाढ का पानी आवागमन बंद 

एसएच 74 पर तीन फीट तक चढ़ा बाढ का पानी आवागमन बंद 
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। गंडक नदी का जलस्तर अप्रत्याशित बढ़ने से अरेराज- हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर इजरा के समीप लगभग एक किमी में तीन फीट पानी बह रहा है। पानी इजरा मजिस्द से बाबू साहब मिश्रा के घर तक लग्भग एक किमी तक तेजी से बहने लगा है।

पानी के बढ़ते दबाव व तेजी को देखते हुए अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार, सीओ सुमित राज, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत तिवारी ने जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पानी तेजी से तीन फीट तक रह रहा है। घरों में पानी भरा हुआ है। वाहनों के आने-जाने से प्रभावित हो सकता है। फलस्वरुप वाहनों को संग्रामपुर रमना टोला से डाइवर्ट कर बरियरिया इन्द्रगाछी के रास्ते अरेराज व बेतिया जाने दिया जा रहा है ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page