संग्रामपुर में 11 जगहों पर समुदायिक रसोई का शुभारंभ शुरू

संग्रामपुर में 11 जगहों पर समुदायिक रसोई का शुभारंभ शुरू
Facebook WhatsApp

: डीएम व एसपी ने प्रभु टोला रसोई केंद्र पर अपने हाथों परोसी रसोई

संग्रामपुर। गंडक नदी के अप्रत्याशित जलस्तर वृद्धि को लेकर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।प्रखंड के पांच पंचायत पूर्वी संग्रामपुर , पश्चिमी संग्रामपुर, दक्षिणि बरियरिया, दक्षिणि भवानीपुर व डुमरिया के लगभग दस हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

पुछरिया तिवारी टोला, बाबू टोला, मलाही टोला , भवानीपुर मलाही टोला के सैकड़ों परिवार बाढ़ की विभीषिका झेल रहे है। वहीं संग्रामपुर बिन्दटोली, इजरा के सैकड़ो लोगो के घरों में बाढ़ का पानी फैल गया है‌।

सीओ सुमित राज ने बताया कि बाढ़ पीड़ित जो सड़क किनारे व चंपारण तटबंध पर आश्रय लिए लोगो को भोजन कराया जाएगा। जिसको लेकर पांचों पंचायत में सामुदायिक रसोई केंद्र चालू कर दिया गया, जहां हजारों लोग भोजन करना शुरू कर दिए है। डीएम व एसपी प्रभु टोला सामुदायिक रसोई पहुंचकर अपने हाथों बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसा व कराया। भोजन कर रहे बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि भोजन बेहतर है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page