अजय पटेल हत्याकांड का दस हजार का मुख्य इनामी बदमाश गिरफ्तार

अजय पटेल हत्याकांड का दस हजार का मुख्य इनामी बदमाश गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अजय पटेल हत्याकांड के दस हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपित असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान 30 वर्षीय असलम मियां, पिता सोबराती मियां के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर वार्ड संख्या-12 का रहने वाला है। वर्तमान में दक्षिण छतवनिया वार्ड संख्या-07, थाना हरसिद्धि में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, असलम  हरसिद्धि थाना में दर्ज दो अलग-अलग हत्या के मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसके दक्षिण छतवनिया में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

असलम  हरसिद्धि थाना कांड संख्या 112/26 19 फरवरी 2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस तथा हरसिद्धि थाना कांड संख्या 245/26, दिनांक 9 मई 2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में वांछित था। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही थी और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

उसकी  गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी दल का नेतृत्व अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष रंजन ने किया। टीम में  थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा सिपाही 1012 फूल कुमार महलदार तथा सिपाही 1864 सौरभ कुमार शामिल थे। दोनों जवान हरसिद्धि थाना के रिजर्व गार्ड के रूप में कार्रवाई में शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page