सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा संकल्प एवं पोषण अभियान कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा संकल्प एवं पोषण अभियान कार्यक्रम आयोजित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय, सदर एवं ग्रामीण के तत्वावधान में टाउन हॉल में ‘सेवा संकल्प एवं पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  विधायक प्रमोद कुमार ने शामिल होकर उपस्थित आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सही पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और बच्चों के समुचित विकास के माध्यम से स्वस्थ बचपन एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सोहैल अहमद, प्रकाश अस्थाना, नीति शर्मा, मीना मिश्रा, मदन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संजय ठाकुर, चुन्नू सिंह, मैनेजर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page