गंडक का जलस्तर बढ़ने पर चार विद्यालय किए गए शिफ्ट

गंडक का जलस्तर बढ़ने पर चार विद्यालय किए गए शिफ्ट
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रखंड के चार बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनय तिवारी के संग्रामपुर द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुर पश्चिमी तथा राजकीय मध्य विद्यालय ईजरा को उप स्वास्थ्य केंद्र ईजरा, संग्रामपुर पश्चिमी में संचालित किया जाएगा। वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पुछरिया मलाही टोला को उत्क्रमित मध्य विद्यालय संग्रामपुर तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआ टोला को उत्क्रमित मध्य विद्यालय छपरा उर्फ मातवा राम में शिफ्ट किया गया है।

आदेश में संबंधित विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ समाप्त होने तक विद्यालय की सभी गतिविधियां निर्धारित शिफ्ट स्थल से संचालित करें। गंडक नदी का जलस्तर सामान्य होने और विद्यालय परिसर से पानी निकलने के बाद साफ-सफाई कर विद्यालयों का संचालन पुनः मूल भवन से किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page