गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पुछरिया के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पुछरिया के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
Facebook WhatsApp

-इजरा गांव चंपारण तटबंध का निचला हस्सा बाढ़ के चपेट में 

संग्रामपुर। गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद पुछरिया गांव के तिवारी टोला, बाबू टोला और मलाही टोला के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी फैल गया है। दर्जनों घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण राघो सिंह, रविरंजन सिंह और प्रह्लाद यादव,अप्पू कुमार ने बताया कि नदी का पानी उभरकर चारों तरफ फैल गया है।

सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। गन्ने की फसल भी जलमग्न है।बाढ़ के कारण पुछरिया गांव को जोड़ने वाली तीनों प्रमुख सड़कों पर पानी चढ़ गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

पुछरिया गांव के राघव सिंह का बैठका झोपड़ी का बंगला बाढ़ का पानी घिरने से गिर गया। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सोमेश्वर नाथ तिवारी ने बताया पशिचमी संग्रामपुर पंचायत के वार्ड छह व सात में  बाढ़ का फैल कर घरों घुस गया है जिससे जनजीवन प्रभावित हैं। सीओ सुमित कुमार ने बताया कि सामुदायिक किचन और आश्रय स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। जरूरतमंदों को प्लास्टिक उपलब्ध कराया जाएगा। बांध और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page