बार्डर इलाके से भारी मात्रा में गांजा सहित चार गिरफ्तार
-सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी का आपरेशन
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर झरोखर और जितना थाना पुलिस के साथ-साथ एसएसबी के अधिकारी और जवानों ने भारत नेपाल के सीमाई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कवईया पंचायत भवन के नजदीक से गांजा की बड़ी खेप बरामद करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की कार्रवाई में अलग-अलग रखे गए कुल 61.89 किलोग्राम गाजा जैसा मादक पदार्थ जप्त किया गया है।
मौके से पश्चिम चंपारण नौतन थाना क्षेत्र के तेलवा गांव का तस्कर जैशकर प्रसाद , सुरेश ठाकुर , बलिस्टर सहनी एवं छतौनी मोतीहारी का लखविंदर महतो गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में की गई थी। जिसमें झरोखर और जितना थाना अध्यक्ष सहित पुलिस के कई सब इंस्पेक्टर और सुरक्षा बल शामिल थे।

