छापेमारी में 1.30 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

छापेमारी में 1.30 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोड़ासहन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है।मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गांजा की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी.सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घोड़ासहन थाना क्षेत्र के जागिरहा कोठी वार्ड नंबर-11 निवासी बृजेश पटेल, पिता अवध किशोर पटेल के घर छापेमारी की। .

तलाशी के दौरान घर से 1 किलो अ300 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।कार्रवाई के दौरान राजस्व पदाधिकारी, घोड़ासहन के निर्देशन में बरामद पदार्थ की जब्ती सूची तैयार की गई।इसके बाद पुलिस ने बृजेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page