छठ घाट पर अश्लील गाना पर नर्तकी से डांस कराने के मामले मे एफआईआर दर्ज,7 नामजद

छठ घाट पर अश्लील गाना पर नर्तकी से डांस कराने के मामले मे एफआईआर दर्ज,7 नामजद
Facebook WhatsApp


-पुलिस ने डीजे किया जप्त
-अश्लीलता फैलाने के आरोप मे हुई करवाई
हरसिद्धि।थाना क्षेत्र के बड़ा हरपुर छठ घाट पर पर्व की रात पूजा स्थल के पास मंच बनाकर अश्लील गाना पर नर्तकियो से डांस कराने के मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमे संचालक सहित सात लोग नामजद किये गए है। दारोगा सीमा कुमारी के स्वलिखित व्यान पर करवाई किया गया है।

दारोगा ने कहा है कि छठ पूजा के रात मे सुचना पर बड़ा हरपुर छठ घाट के पास पहुचे तो पाया कि पूजा स्थल के समीप मंच बनाकर कुछ लोगो के द्वारा नर्तकियो से अश्लील गाने बजाकर डांस कराया जा रहा है। जिससे पूजा की पवित्रता धूमिल हो रही थी। ग्रामीणों के माना करने के बावजूद नर्तकियो से अश्लील डांस को नहीं रोका जा रहा था। पुलिस के पहुंचते देख सभी फरार हो गए। मौके से पुलिस ने डीजे व साउंड बॉक्स सहित अन्य सामान जप्त किया।

मामले मे संचालक कामेश्वर सिंह के पुत्र नीलेश कुमार, डीजे संचालक मानिकपुर के राजेंद्र सिंह के पुत्र अशोक सिंह, नवल किशोर प्रसाद के पुत्र नितेश कुमार, सुरेश प्रसाद के पुत्र रुपेश कुमार, महेश कुमार, नरेश प्रसाद के पुत्र अशोक कुमार, देवीलाल प्रसाद के पुत्र उपेंद्र कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि समाज मे अश्लीलता फैलाना कानूनन अपराध है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page