मोकामा में जनसुराज के प्रत्याशी के काफिला पर हमला और समर्थक की हत्या की पार्टी ने की निंदा

मोकामा में जनसुराज के प्रत्याशी के काफिला पर हमला और समर्थक की हत्या की पार्टी ने की निंदा
Facebook WhatsApp

पटना। जन सुराज के मोकामा विधानसभा प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के काफिले पर हमला व समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या की जनसुराज ने कड़ी निंदा की है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या है।लेकतंत्र में हर प्रत्याशी को जनसंपर्क करने का अधिकार है। इस दौरान उनपर हमला करना, दबंगई दिखाते हुए गोली मारना और गाड़ी चढ़ाकर समर्थक की हत्या करना जघन्य अपराध है।

उन्होंने कहा, सबसे बड़ी विडंबना तो यह है,कि इस घटना को अंजाम उन लोगों के इशारे पर दिया गया जो खुद को सुशासन समर्थक कहते हैं और जंगलराज के विरोध के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज पार्टी अपने उम्मीदवार के काफिले पर हमला व उनके समर्थक की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करती है। उन्होने पुलिस से जन सुराज के सभी प्रत्याशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

वही जनसुराज के प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गुरुवार की शाम चार बजे जब जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी घोसवरी जनसंपर्क करने पहुंचे इसी बीच दूसरी ओर से आ रहे उम्मीदवार के काफिले में शामिल समर्थकों ने हमला कर गाड़ियों का शीशा तोड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच पीछे की गाड़ी में बैठे दुलारचंद यादव बाहर निकले तो उनपर हमला कर पहले पैर में गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ा हत्या कर दी। हम बिहार की वर्तमान राजनीति को बदलने आए हैं। इस घटना में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कानूनसम्मत हर प्रक्रिया का पालन करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page